उत्तरांचल

अल्मोड़ा की सुविधाएँ


पर्यटकों, प्रकृति-प्रेमियोम, पर्वतरोहियों और पदारोहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा आज का सर्वोत्तम नगर है।  यहाँ रहने के लिए अच्छे होटल हैं।

अलका होटल, अशोक होटल, अम्बैसेडर होटल, ग्रैंड होटल, त्रिशुल होटल, रंजना होटल, मानसरोवर, न्यू हिमालय होटल, नीलकंठ होटल, टूरिस्ट कॉटेज, रैन बसेरा होटल, प्रशान्त होटल और सेवॉय होटल आदि कई ऐसे होटल हैं जहाँ रहने की सुन्दर व्यवस्था है।

इसके अतिरिक्त होलीडे होम, सर्किट हाऊस, सार्वजनिक निर्माण विभाग का विश्राम-गृह, वन विभाग का विश्राम-गृह और जुला परिषद का विश्राम-गृह भी सैलानियों के लिए उपलब्ध किये जा सकते हैं।  पर्यटकों के मनोरंजनार्थ यहाँ रीगल और जगन्नाथ सिनेमाघर भी हैं।

यहाँ के ऊनी वस्र प्रसिद्ध है।  लाला बाजार और चौक बाजार इसके केन्द्र हैं।

अल्मोड़ा जाने के लिए काठगोदाम अंतिम रेलवे स्टेसन है।  काठगोदाम से अल्मोड़ा (खैरना होकर) केवल ९० कि. मी. दूर है।  अल्मोड़ा से नैनीताल ६७ कि.मी., पिथौरागढ़ १०९ कि.मी. और दिल्ली ३७८ कि.मी. की दूरी पर (मोटर मार्ग से) स्थित है।  इन स्थानों के लिए नियमित बस-सेवायें उपलब्ध है।

 

  विषय सूची 


Top

Copyright IGNCA© 2003