माइक्रोफिल्म / माइक्रोफिश में पांडुलिपियों का संकलन
भारत का गौरवशाली अतीत पांडुलिपियों में छिपा पड़ा है। ये पांडुलिपियां ही वह आधारभूत ऐतिहासिक साक्ष्य हैं जिनका प्रभूत शोध-मूल्य है और अंतरराष्ट्रीय तौर पर इनकी आवश्यकता एवं महत्ता स्वीकार की गई है। अनुमान है कि भारत में 50 लाख से अधिक पांडुलिपियां मौजूद हैं और इस प्रकार वह दुनियां में पांडुलिपि रूपी संपदा का सबसे बड़ा आधान है।
लेकिन हालत यह है कि हजारों की संख्या में विविध विषयों पर बहुमूल्य अप्रकाशित भारतीय पांडुलिपियां भारतीय और विदेशी संग्रहों में इधर-उधर बिखरी या खंडित अवस्था में पड़ी हुई हैं जिसके कारण शोधार्थियों के लिए उन तक पहुँच बनाना संभव नहीं हो पाता है। चूँकि अधिकांश पांडुलिपियां भोजपत्रों, ताड़पत्रों, हस्तनिर्मित काग़ज और कपड़े पर लिखी गई हैं इसलिए इन्हें विशेष देख-भाल और संरक्षण की आवश्य़कता है। यद्यपि हमारे पूर्वजों ने उस समय उपलब्ध साधनों की सहायता से इनका परिरक्षण करने के प्रयास किए थे लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि ज्ञान का यह असीम भंडार खतरे में है और पांडुलिपियां खतरनाक गति से लुप्त होती जा रही हैं।
भारतीय संस्कृति के इस पक्ष को अपने दायरे में लेने और इसका परिरक्षण करने की आवश्ययकता महसूस करते हुए इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र ने एक महत्वपूर्ण संसाधन केन्द्र की भूमिका निभाने का अग्रणी प्रयास किया है। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र में पांडुलिपियों को माइक्राफिल्मों पर उतारने का कार्यक्रम इस सांस्कृ्तिक विरासत के परिरक्षण की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र की प्रतिलिप्यांकन यूनिट के पास प्रतिलिप्यांकित संसाधनों के समुचित संवर्धन, परिरक्षण एवं संरक्षण के प्रचुर साधन उपलब्धि हैं।
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र ने ऐसी अनेक निजी एवं सार्वजनिक संस्थाओं/संगठनों और व्यक्तियों से संपर्क किया है जिनके पास इस प्रकार की बहुमूल्य पांडुलिपियां हैं; इस पहल में संस्कृत की पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र ने उनकी पांडुलिपियों को माइक्रोफिल्मों पर उतारने के लिए उनके साथ सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बदले में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र उन्हें माइक्रोफिल्म रोल की एक मुद्रित प्रति उपलब्ध कराता है।
अब तक इंदिरा गॉंधी राष्ट्रीदय कला केन्द्र की प्रतिलिप्यांकन यूनिट में माइक्रोफिल्मों/माइक्रोफिश का बृहत् संग्रह तैयार है। इस समय प्रतिलिप्यांकन यूनिट के पास 21500 से अधिक माइक्रोफिल्म गड्डियों में 2.5 लाख से अधिक पांडुलिपियों का समृद्ध संग्रह तैयार हो गया है। यह पूरा संग्रह डिजिटाइज कर दिया गया है।
क्र.सं. | संस्थान / लाइब्रेरी का नाम | अन्तर्गत पांडुलिपियां | अन्तर्गत फोलियो | माइक्रोफिल्म रोल्स | भाषा/लिपि | सामग्री | अन्तर्गत विषय |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | मायावती अद्वैत आश्रम, लोहाघाट, पिथौरागढ़ | 91 | 21820 | 36 | अंग्रेजी/रोमन | कागज | स्वामी विवेकानंद के धर्मिक और दर्शनिक व्याख्यान और प्रवचन, |
2 | आनंद आश्रम संस्थान, बुधवार पेठ, पुणे | 949 | 61912 | 101 | संस्कृत/देवनागरी | कागज | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम, तंत्र, स्त्रोत, ज्योतिष, गणित, कला, शिल्प वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। जैन साहित्य और दर्शनशास्त्र |
3 | मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान, टौंक, राजस्थान | 988 | 169282 | 225 | फारसी/अरबी/ नस्तालीक़, नस्ख, शिक्स्त | कागज | दर्शन, ज्योतिष |
4 | एशियाटिक सोसायटी, टाउन हॉल, मुंबई | 7 | 257 | 1 | संस्कृत/देवनागरी | कागज | काव्य, संगीत (गीत गोविंद) |
5 | एटॉमबाबू शोध केन्द्र, इम्फाल | 33 | 2510 | 6 | संस्कृत, मणिपुरी, बंगाली/देवनागरी, बंगाली, मणिपुरी (मीतैमयेक | मणिपुरी हस्तनिर्मित कागज, अगरबक कागज | ज्योतिष, धर्म, खगोल विद्या, तंत्र, मंत्र, म्यूजिक, नृत्य |
6 | भारत कला भवन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी | 72 | 3400 | 5 | संस्कृत/शारदा | कागज | वेद, तंत्र, स्तोत्र |
7 | भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टिट्यूट,शिवाजी नगर, पुणे | 18572 | 1360592 | 2254 | संस्कृत, मराठी, बंगाली, फारसी/देवनागरी, बंगाली, शारदा | कागज/ताड़ के पत्ते | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, तिष, गणित कला, ल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र,संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। जैन साहित्य और दर्शनशास्त्र। |
8 | भारत इतिहास संशोधक मंडल, पुणे | 881 | 27610 | 47 | संस्कृत, मराठी, गुजराती/देवनागरी | कागज | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। |
9 | बॉम्बे यूनीवर्सिटी, विद्यानगर , सांताक्रूज (पू), मुंबई) | 9 | 596 | 1 | संस्कृत/देवनागरी | कागज | गीत गोविंद |
10 | दीनचंद्र सिंह मेमोरियल पांडुलिपि लाइब्रेरी, इम्फाल | 273 | 7800 | 13 | बंगाली, संस्कृत, मीतैनियन/ मीतै मयेक, बंगाली | कागज | धर्मशास्त्र, इतिहास, तंत्र, ज्योतिष, आयुर्वेद। वंशावली |
11 | डॉ. यू.वी. स्वामीनाथन अय्यर लाइब्रेरी, बसंत नगर, चेन्नई | 3294 | 322069 | 477 | संस्कृत,तमिल, अंग्रेजी/तमिल, ग्रंथ,तेलगू अंग्रेजी | हस्तनिर्मित कागज/तालपत्र | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद, पत्र-पत्रिका, जनरल, पंचांग, |
12 | सरकारी संग्रहालय, अलवर | 1 | 96 | 1 | संस्कृत/देवनागरी | कागज | काव्य, संगीत, (गीत गोविंद) |
13 | राजकीय ओरिएंटल पांडुलिपि लाइब्रेरी और अनुसंधान केंद्र, विश्वविद्यालय लाइब्रेरी भवन, चपौक, चेन्नई | 46806 | 2113435 | 3330 | संस्कृत, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलगू/ देवनागरी,ग्रंथ, उड़िया,कन्नड़,मलयालम, तमिल, तेलगू | कागज/ ताड़ के पत्ते | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र,संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। मानवशास्त्र, अर्थशास्त्र, |
14 | गुरु संगोलसेम कालीदमन सिंह संग्रह, इम्फाल | 67 | 4410 | 7 | मीतैलियन, बांग्ला/ बांग्ला | कागज | संगीत |
15 | हिजाम रोमानी सिंह संग्रह, इम्फाल | 2 | 1740 | 2 | मणिपुरी,आर्कहेक/ मीतै, मयेक | हस्तनिर्मित कागज | धर्मशास्त्र, दर्शन, तंत्र, ज्योतिष, काव्य, संगीत। |
16 | जुम्मा मस्जिद बॉम्बे ट्रस्ट, जंजीकर स्ट्रीट, मुंबई | 141 | 11970 | 19 | उर्दू, फारसी और अरबी/उर्दू नस्ख | कागज | दरूआना, ज्योतिष, काव्य, आयुर्वेद। विश्वास |
17 | कामरूप अनुसन्धान समिति, गुवाहाटी | 82 | 4288 | 8 | संस्कृत/असमी | कागज, लकड़ी | धर्मशास्त्र, पुराण, तंत्र, ज्योतिष, गणित,काव्य, संगीत, व्याकरण, भक्ति, आयुर्वेद, जीवनी |
18 | कालदी संग्रहालय, कालदी | 111 | 9680 | 15 | संस्कृत,कन्नड़/देवनागरी, कन्नड़, तेलगू | कागज, ताड़ के पत्ते | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, पुराण, दर्शन, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नीतिकाव्य, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। पशु चिकित्सा विज्ञान,रसायन, जैन साहित्य और दर्शनशास्त्र |
19 | खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी, पटना | 800 | 165775 | 263 | अरबी और फारसी/नस्तालीक़,नस्ख, निम शिक्स्त | कागज | धर्मशास्त्र, इतिहास, दर्शन, ज्योतिष, काव्य, संगीत, व्याकरण, आयुर्वेद, इस्लामियत। |
20 | एल. डी. भारतीय विद्या संस्थान,गुजरात विश्वविद्यालय के पास, अहमदाबाद | 1987 | 71698 | 124 | संस्कृत प्राकृत/ देवनागरी | कागज | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, तिष, गणित कला,शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, श, आयुर्वेद। अर्थशास्त्र, जैन साहित्य और दर्शनशास्त्र अश्वशास्त्र, कृदा, |
21 | महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय, सिटी पैलेस, जयपुर | 38 | 4000 | 7 | संस्कृत/ देवनागरी | कागज | काव्य, संगीत, (गीत गोविंद) |
22 | मणिपुर राज्य अभिलेखागार, इम्फाल | 110 | 11235 | 13 | मणिपुरी आर्कहेक बंगाली/ बंगाली,मणिपुरी(मीतैमयेक) | मणिपुरी हस्तनिर्मित कागज, अगरबक कागज | धर्मशास्त्र, इतिहास, दर्शन, तंत्र, ज्योतिष, काव्य, अलंकार, व्याकरण, जीनियोलॉजी, स्थलाकृति |
23 | मणिपुर राज्य कला अकादमी, इम्फाल | 556 | 34050 | 55 | संस्कृत, मणिपुरी, बंगाली/ देवनागरी, बंगाली, मणिपुरी (मीतैमयेक) | धर्मशास्त्र, इतिहास, दर्शन, तंत्र, ज्योतिष, व्याकरण | धर्मशास्त्र, इतिहास, ज्योतिष, कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, आयुर्वेद। वंशावली, स्थलाकृति, निर्माण और विविध |
24 | मणिपुर राज्य संग्रहालय, इम्फाल | 52 | 6597 | 9 | मणिपुरी आर्कहेक बंगाली, संस्कृत, बर्मी, देवनागरी, अंग्रेजी/ बंगाली, मणिपुरी(मीतैमयेक), देवनागरी, बर्मी, संस्कृत, अंग्रेजी | मणिपुरी हस्तनिर्मित कागज, अगरबक कागज | धर्मशास्त्र, इतिहास, दर्शन, तंत्र, ज्योतिष, व्याकरण, |
25 | मुतुआ संग्रहालय, इम्फाल | 15 | 640 | 1 | बंगाली, संस्कृत, मीतैलियन/ मीतै मयेक | कागज | इतिहास, ज्योतिष, आयुर्वेद। |
26 | नागपुर विश्वविद्यालय, उत्तर अम्बरारी रोड, नागपुर | 22 | 882 | 2 | संस्कृत/ देवनागरी | कागज | काव्य (गीत गोविंद) |
27 | नतौम संगीत अकादमी, इम्फाल | 38 | 2520 | 4 | संस्कृत, बंगाली, मीतै/ बंगाली | कागज | संगीत |
28 | ओरिएंटल अनुसंधान संस्थान और पांडुलिपि लाइब्रेरी, केरल यूनिवर्सिटी की करिवटतोम, तिरुअनंतपुरम | 5426 | 650592 | 1071 | संस्कृत, मलयालम/ ग्रंथ, तेलगू, मलयालम, तमिल, नंदीनागरी, देवनागरी,बंगाली और कैनरेज़े | कागज/ ताड़ के पत्ते | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। जैनमाता, |
29 | ओरिएंटल अनुसंधान संस्थान, मैसूर | 27414 | 1370712 | 1878 | संस्कृत, कन्नड़/ग्रंथ, तेलगू, मलयालम, नंदीनागरी, कन्नड़ | ताड़ के पत्ते | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। कामशास्त्र। |
30 | पीपुल्स संग्रहालय, कक्चिंग, इम्फाल | 516 | 28500 | 28 | मणिपुरी आर्कहेक बंगाली, संस्कृत, बर्मी, देवनागरी, अंग्रेजी/बंगाली, मणिपुरी(मीतै मयेक), | मणिपुरी हस्तनिर्मित कागज, अगरबक कागज | धर्मशास्त्र, इतिहास, तंत्र, मंत्र, स्तोत्र, काव्य, ज्योतिष, संगीत, व्याकरण, आयुर्वेद, मानवशास्त्र, जीनियोलॉजी, |
31 | पंडित चन्द्र सिंह मेमोरियल लाइब्रेरी, इम्फाल | 204 | 7293 | 11 | मणिपुरी/आर्कहेक/ मीतै, मयेक | हस्तनिर्मित कागज | धर्मशास्त्र, तंत्र, मंत्र, ज्योतिष, संगीत, जीनियोलॉजी |
32 | पंडित एन. खेलचंद्र सिंह संग्रह, इम्फाल | 599 | 28316 | 59 | मणिपुर आर्कहेक बंगाली, संस्कृत,/ मणिपुरी | मणिपुरी हस्तनिर्मित कागज | धर्मशास्त्र, ज्योतिष, काव्य, |
33 | राजस्थान ओरिएंटल अनुसंधान संस्थान, अलवर | 7371 | 492600 | 821 | संस्कृत/ देवनागरी | कागज | वेद, वेदांग, इतिहास, पुराण, दर्शन, ज्योतिष, काव्य, व्याकरण, |
34 | राजस्थान ओरिएंटल अनुसंधान संस्थान, जोधपुर | 2466 | 108139 | 180 | संस्कृत, प्राकृत, पुरानी राजस्थानी, मराठी, उड़िया, बांग्ला, दक्षिण लिपि/देवनागरी,शारदा, नंदी नागरी | कागज, ताड़ के पत्ते, प्रतिलिपि कागज | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। कामशास्त्र, राजशास्त्र, जैन साहित्य और दर्शनशास्त्र बौद्ध धर्म |
35 | राजस्थान ओरिएंटल अनुसंधान संस्थान, उदयपुर | 63 | 25467 | 44 | संस्कृत/ देवनागरी | कागज | ज्योतिष, शिल्प,वास्तु, काव्य, आयुर्वेद। अर्थशास्त्र, जैन साहित्य और दर्शनशास्त्र |
36 | राम कृष्ण मिशन, चेन्नई | 70 | 15725 | 27 | अंग्रेजी/ रोमन | कागज | धर्म और दर्शनशास्त्र |
37 | रामपुर रजा लाइब्रेरी, रामपुर | 142 | 34153 | 51 | फारसी, अरबी, संस्कृत, पश्तो/ देवनागरी | कागज | धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, ज्योतिष, गणित कला, काव्य, आयुर्वेद। कामशास्त्र, भौगोल, इंद्रजाल, रसायनशास्त्र, युद्धकला, कल्पित कथा। |
38 | साहित्य संस्था राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर | 93 | 4112 | 7 | संस्कृत/देवनागरी | कागज | पुराण, ज्योतिष, शिल्प,वास्तु, काव्य, कामशास्त्र, |
39 | शंकर मठ, कांचीपुरम | 3232 | 458890 | 803 | संस्कृत/ ग्रंथ, देवनागरी, तेलगू | कागज, ताड़ के पत्ते | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित, |
40 | सरस्वती भवन लाइब्रेरी, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी | 111339 | 3758518 | 5638 | संस्कृत, हिन्दी, देवनागरी, शारदा, बांग्ला ग्रंथ और मैथिली | कागज/तालपत्र | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद, अर्थशास्त्र, जैन साहित्य और दर्शनशास्त्र, धनुर्वेद, पणजी, चित्र, देशीभाषा और विविध |
41 | सिधिंया ओरिएंटल अनुसंधान संस्थान, उज्जैन | 4190 | 227356 | 350 | संस्कृत, मराठी, हिन्दी, राजस्थानी, पारसी, प्राकृत, अर्धमगधी, गुजराती/ देवनागरी, शारदा, तेलगू, उर्दू | कागज | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। जैन साहित्य और दर्शनशास्त्र |
42 | श्री चैतन्य अनुसंधान संस्थान, कलकत्ता | 170 | 71500 | 110 | संस्कृत/ देवनागरी, बंगाली, अंग्रेजी | धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, | |
43 | श्री रणबीर संस्कृत अनुसंधान संस्थान, जम्मू | 5437 | 507278 | 918 | संस्कृत/ देवनागरी | हस्तनिर्मित कागज/ कश्मीरी कागज | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। |
44 | श्री जगदगुरु मूरु सविरा मठ, हुबली | 442 | 83200 | 75 | कन्नड़ और संस्कृत/ कन्नड़ और ग्रंथ | कागज/ताड़ के पत्ते | वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। |
45 | श्री राम वर्मा सरकारी संस्कृत कॉलेज, त्रिपुनीथुरा | 3661 | 296300 | 467 | संस्कृत/ग्रंथ,मलयालम | कागज/ताड़ के पत्ते | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। |
46 | तंजावुर महाराजा सरफोजी सरस्वती महल लाइब्रेरी, तंजावुर | 13042 | 496166 | 821 | संस्कृत/ ग्रंथ, तेलगू, देवनागरी | कागज/ ताड़ के पत्ते | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित कला, शिल्प,वास्तु, काव्य, अलंकार, नाट्यशास्त्र, संगीत, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। |
47 | वैदिक संशोधन मंडल, पुणे | 14393 | 633039 | 991 | संस्कृत/ देवनागरी | कागज | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित, काव्य, अलंकार, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। |
48 | वृंदावन शोध संस्थान, वृंदावन | 142 | 4773 | 10 | संस्कृत/ देवनागरी | कागज | काव्य, संगीत (गीत गोविंद) |
49 | युमनाम धनन्जॉय सिंह संग्रह, इम्फाल | 42 | 2529 | 4 | संस्कृत, बंगाली, मीतै/ बांग्ला | कागज | संगीत (म्यूजिक) |
50 | उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, संस्कृत भवन, हरिद्वार | 1003 | 50356 | 116 | संस्कृत/ देवनागरी | कागज | वेद, वेदांग, धर्मशास्त्र, इतिहास, पुराण, दर्शन, आगम,तंत्र, स्तोत्र, ज्योतिष, गणित, काव्य, अलंकार, व्याकरण, कोश, आयुर्वेद। |
कुल संग्रह | 278024 | 13776378 | 21506 |
इ.गाँ.रा.क.के. में दुर्लभ दस्तावेजों की माइक्रोफिल्मिंग
क्र.सं. | संस्थान / लाइब्रेरी के नाम | अन्तर्गत पांडुलिपियां | अन्तर्गत फोलियो | माइक्रोफिल्म रोल्स | भाषा/लिपि | सामग्री | अन्तर्गत विषय |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | सुनीति कुमार चटर्जी संग्रह | 182 | 30600 | 53 | - | - | - |
2 | हरि कथा संग्रह | 160 | 19800 | 33 | - | - | - |
3 | जय देव सिंह संग्रह | 177 | 15000 | 25 | - | - | - |
4 | हीरा मानिक संग्रह | 13 | 9000 | 14 | - | - | - |
5 | चरार - ए - शरीफ | 7 | 2400 | 4 | - | - | - |
6 | लोकेश चन्द्र | 6 | 1800 | 3 | - | - | - |
7 | तिब्बतन पांडुलिपि | 37 | 1200 | 2 | - | - | |
8 | के.डी.आर.पांडे संग्रह | 21 | 2400 | 4 | - | - | - |
9 | विशेष दुर्लभ संग्रह | 16 | 9600 | 19 | - | - | - |
10 | सी.वी. पांडे | 1 | 210 | 1 | - | - | - |
11 | दुर्लभ संग्रह | 132 | 23400 | 40 | - | - | - |
12 | ताड़ के पत्ते | 31 | 3000 | 6 | - | - | - |
13 | राष्ट्रीय संग्रहालय | 3 | 1800 | 3 | - | - | - |
14 | केंद्रीय आयुर्वेद एवं सिद्ध अनुसंधान परिषद | 2 | 1200 | 2 | - | - | - |
15 | विविध | 7 | 7 | - | - | - | |
कुल संग्रह | 795 | 121410 | 216 | - | - | - | |
कुल संग्रह | 278819 | 13897788 | 21722 | - | - | - |
विभिन्न प्राथमिक और माध्यमिक ग्रंथों की कुछ रिप्रोग्राफिक सामग्री विदेशों में कई नामी संस्थानों से प्राप्त की गई हैं जैसे –
Bibliotheque Nationale (पेरिस)
कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी लायब्रेरी (कैम्ब्रिज)
Staatsbibliothek (बर्लिन)
INION (रूस)
वेलकम इन्स्टीट्यूट फॉर द हिस्ट्री ऑफ मेडीसिन (लंदन)
ओरिएंटल एंड इंडिया ऑफिस कलेक्शन, ब्रिटिश लाइब्रेरी (लंदन)
इ.गाँ.रा.क.के. पांडुलिपि संग्रह तक पहुँच
विद्वान तथा शोधकर्ता, कला निधि रेप्रोग्राफ़ी एकक में इन माइक्रोफ़िल्म/माइक्रोफ़िश संग्रह तक पहुँच हासिल कर सकते हैं। वे समझौता ज्ञापन में उल्लिखित कॉपीराइट प्रतिबंधों और शर्तों के अधीन इनकीप्रतिलिपियाँ भी प्राप्त कर सकते हैं। सामान्य प्रक्रिया के रूप में, इसके लिए इ.गाँ.रा.क.के. संग्रह से पांडुलिपि की प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए संबद्ध लाइब्रेरी से अनुमति लेनी होगी। उपर्युक्त सभी पांडुलिपियाँ संदर्भ हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र संदर्भ लाइब्रेरी में बिना किसी शुल्क के सभी को उपलब्ध हैं। जल्द ही इन पांडुलिपियों का ऑनलाइन कैटलॉग उपलब्ध कराया जाएगा। उपर्युक्त संग्रह और उसके अभिगम के संबंध में अधिक विवरण निम्न से प्राप्त कर सकते हैं:
पुस्तकालयाध्यक्ष एवं प्रमुख – कलानिधि प्रभाग
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र
(संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्वायत्त निकाय)
11 मान सिंह रोड, नई दिल्ली -110001
फोन: 91-11-2338333 फैक्स: 91-11-23385884