परियोजनाएं

राष्ट्रपति भवन
यह परियोजना राष्ट्रपति भवन पुस्तकालय में चल रही है। लगभग 90 पुस्तकों का पहले ही संरक्षण किया जा चुका है।


दिल्ली पुलिस

संरक्षण प्रभाग ने दिल्ली पुलिस की 52 फाइलों, दस्तावेजों और फोटोग्राफों का संरक्षण किया है। इन सभी फाइलों का डिजिटीकरण एवं संरक्षण किया गया और इनके लिए अभिलेखीय बॉक्स उपलब्ध कराए गए।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

इस प्रभाग ने इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की 4500 पुस्तकों का निवारक संरक्षण किया और उनकी स्थिति के अनुसार उनका वर्गीकरण किया। इस प्रक्रिया के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के दल को वाल्टर जॉर्ज के पुराने फोटोग्राफों का बहुमूल्य संग्रह मिला। वाल्टर जॉर्ज के संग्रह का प्रलेखन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के संरक्षणकर्ताओं द्वारा किया गया था। इस संग्रह को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र की संरक्षण प्रयोगशाला में बने अम्ल-मुक्त अभिलेखीय बॉक्सों में रखा गया।

वलीउल्लाह पुस्तकालय

संरक्षण प्रभाग ने फरई इमली मस्जिद, मटिया महल, पुरानी दिल्ली स्थित शाह वलीउल्लाह पुस्तकालय की 2000 पुस्तकों का निवारक संरक्षण कार्य पूरा कर लिया है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए निम्नलिखित कार्य किए गए:-

  1. पुस्तकों का निवारक संरक्षण एवं पृथक्करण
  2. उपचारात्मक संरक्षण
  3. संग्रह का पुनर्गठन