दक्षिण-पूर्व एशिया कार्यक्रम

दक्षिण-पूर्व एशिया अध्ययन इंडोनेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया, थाइलैंड, मलेशिया और म्यानमार के साथ भारत के ऐतिहासिक शास्त्रीय संबंधों पर आधारित है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (इ.गाँ.रा.क.के.) के संदर्भ पुस्तकालय के लिए इन देशों पर शोध सामग्रियों (पुस्तकों, माइक्रोफिच, माइक्रोफिल्में, स्लाइड तथा अन्य) का एक समृद्ध संग्रह तैयार किया जा रहा है। हाल ही में, बाली (इंडोनेशिया) के विभिन्न प्राचीन मंदिरों की कला शैलियों का प्रलेखन किया गया है। इसके अतिरिक्त, बौद्ध धर्म और उसकी शाखाओं पर पर्याप्त ध्यान देते हुए एशिया के इन क्षेत्रों में शस्त्रीय कला और संस्क़ृति के अध्ययन पर भी कार्यक्रम द्वारा बल दिया जा रहा है और साथ ही भारतीय महाकाव्यों: रामायण और महाभारत पर आधारित शास्त्रीय साहित्य पर अध्ययनों का भी आयोजन किया जा रहा है। समय-समय पर सम्मेलनों, सेमिनारों, प्रदर्शनियों और व्याख्यानों के रूप में विद्वत्-परिचर्चाओं आदि के आयोजन भी किए जाते रहे हैं