मुद्रित सामग्री

Kalanidhi_library3

पुस्तकालय में विश्वकोशों, शब्दकोशों, संदर्भिकाओं, एटलसों और भारतीय एवं एशियाई मूल की अप्रकाशित पांडुलिपियों के सूचीपत्रों (के संग्रहण) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

  • पुस्तकें
    • सामान्य संग्रह – कलानिधि संदर्भ पुस्तकालय में 2.5 लाख से अधिक मुद्रित एवं गैर-मुद्रित सामग्री का संग्रह है। इस खंड में न केवल कला-रूपों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध हैं बल्कि भारत-विद्या के प्रत्येक पक्ष के बारे में पुस्तकें यहां रखी गई हैं। मुखौटों, धर्म और दर्शन एवं कला तथा इतिहास संबंधी पुस्तकों का सर्वोत्तम और अनूठा संग्रह पुस्तकालय में उपलब्ध है।
    • दुर्लभ पुस्तकें – पुस्तकालय में दुर्लभ प्रकाशनों की 1000 से अधिक जिल्दें मौजूद हैं; इनमें से कुछ तो 18वीं और 19वीं शताब्दियों में प्रकाशित की गई थीं। इनमें से अधिकांश पुस्तकें ब्रिटिश थलसेना और नौसेना के अधिकारियों, सर्वेक्षकों, अभियंताओं, यात्रियों आदि ने लिखी हैं और इनसे उनकी यात्राओं का आंखों देखा विवरण तो मिलता ही है, साथ में भारत के बारे में उनके अनुभवों की भी झांकी मिलती है।
    • निजी संग्रह – कलानिधि को यह सौभाग्य मिला है कि उसके पास दस लब्ध -प्रतिष्ठ भारतीय विद्वानों और कला-मर्मज्ञों के निजी संग्रह उपलब्ध हैं। इन पुस्तकों को पुस्तकालय के मैजनीन (बिचले) तल में अलग-अलग खंडों में रखा गया है, उनका समुचित वर्गीकरण और सूचीकरण किया गया है।
    • क्षेत्र संग्रह – यह संग्रह दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्व एशिया और यूरेशिया के साथ हमारे विभिन्न शोध एवं सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रमों का फल है।
    • श्रंखला एवं कैटलॉग – पुस्तकालय में, दुनियां के सभी भागों में प्रकाशित भारतीय एवं एशियाई मूल की पांडुलिपियों के सूचीपत्रों के बारे में मुद्रित सामग्री का पूर्ण संग्रह तैयार किया जा रहा है।
  • पत्र-पत्रिकाएं
    • जर्नल – चोटी के भारतीय एवं विदेशी शोधपरक एवं तकनीकी जर्नलों की नियमित सदस्यता लेकर उन्हें पुस्तकालय में उपलब्ध कराया जा रहा है।
    • ऑनलाइन/इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस – व्यापक ऑनलाइन डेटाबेस जैसे कि- एब्सकोा, जेएसटोर, और जे-गेट (कला एवं मानविकी सूची) इस पुस्तकालय में उपलब्ध हैं।
  • बिबलियोग्राफी – पुस्तकालय का यह विशेष प्रयास है कि उन विशिष्टि विद्वानों की संदर्भिकाओं का संकलन किया जाए जिनका कार्य बहु-विषयी एवं बहु-भाषायी रहा है।
  • प्रलेखन – पुस्त्कालय के इस खंड में मुख्यत: इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र द्वारा आयोजित शैक्षिक कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों से संबंधित समस्त सामग्री संग्रहीत करने और परिरक्षित करने पर ध्यान केन्द्रित है।