ऑनलाइन/इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस

एब्सलको – इसमें मानविकी विषयों के बारे में दुनिया भर से लगभग 700 पत्रिकाओं, पुस्तकों और अन्य प्रकाशित स्रोतों से जुटाई गई पूर्ण पाठ सामग्री व्यापक तौर पर उपलब्ध कराई जाती है। इसमें मानविकी अंतरराष्ट्रीय सूची से प्राप्त समस्त डेटा (2,000 से अधिक शीर्षक और 20 लाख रिकॉर्ड) शामिल हैं।
जेएसटीओआर

 

(JSTOR) – इसमें 47 विषय-क्षेत्रों से जुड़े लगभग 20 लाख लेखों का पूरा पाठ दिया गया होता है। इसके अलावा इसमें 15 लाख पुस्तकों के बारे में समीक्षाएं भी दी गई होती हैं। जेएसटीओआर पुरातन लेखों में शामिल सबसे पुरानी सामग्री 1665 में प्रकाशित हुई थी।

 

जी-गेट, कला एवं मानविकी – यह एक इलेक्ट्रॉनिक गेटवे है और जी-गेट का ही हिस्सा है जिसमें, शोधपूर्ण और तकनीकी पत्रिकाएँ सुलभ कराए जाते हैं। विविध विषय-क्षेत्रों के प्रकाशकों द्वारा जर्नलों में छपे लाखों लेख इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाईन उपलब्ध कराए जाते हैं।