दुर्लभ पुस्तकें

पुस्तकालय का एक विशेष दायित्व है- दुर्लभ पुस्तकों की अवाप्ति का; इस संग्रह में 1000 से अधिक पुस्तकें संग्रहीत हैं जिनमें से कुछ पुस्तकें तो 200 वर्ष से भी अधिक पुरानी हैं। कलानिधि में 18वीं और 19वीं शताब्दी में प्रकाशित कुछ महत्वंपूर्ण पुस्तकें भी अवाप्त की गई हैं; अधिकांश पुस्तकों को डिजिटल रूप में सुरक्षित कर दिया गया है।

इनमें से कुछ पुस्तकों को रेखा-चित्रों, आलेखनों, अभिलेखों, अम्ललेखों, लकड़ी के ठप्पोंव आदि से सजाया गया है; इसमें अतीत के कला-रूपों, वास्तुशिल्प्, और संस्कृति के बीज छिपे हुए हैं। इस संग्रह का एक आकर्षक पहलू है- यात्रा वृत्तांतों का; ये यात्रा-वृत्तांत 18वीं और 19वीं शताब्दियों के हैं और इनसे वाणिज्यिक, औपनिवेशिक और आमोद-प्रमोद संबंधी अभिरुचियों के अनुसार भारत के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के बारे में यूरोपीय लोगों की समझ का प्रत्य्क्ष विवरण मिलता है।

यात्रा-विवरण लिखने वालों में मुख्यरूप से अंग्रेजी थलसेना एवं नौसेना के सदस्य, सर्वेक्षक, अभियंता, चिकित्सा कर्मचारी, यात्री इत्यादि शामिल थे। इन पुस्तकों में से कुछ की समृद्ध बौद्धिक सामग्री से पाठकों के सम्मुख उस समाज की दशा उजागर होती है जब देश भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक धाराओं के थपेड़े खाता हुए एक संक्रमण-काल में से गुजर रहा था। आकर्षक चित्रों से सुसज्जित, 18वीं सदी से लेकर 20वीं सदी की इन सचित्र पुस्तकों में कुछ प्रमुख पुस्तकें इस प्रकार हैं-

  • सर जॉन चार्लिन की यात्राएं (1688)
  • ज्ञात विश्व के विविध राष्ट्रों के अनुष्ठान एवं धार्मिक प्रथाएं (1733-77)- लेखक बर्नार्ड पिचर्ड
  • कंसिडिरेशंस ऑफ इंडियन अफेयर्स (1772)- लेखक विलियम बॉट्‌स
  • हिन्दोस्तान का इतिहास (1795)-लेखक टामस मौरिस
  • भारत के उत्तरी भाग, कश्मीर, अफगानिस्तान से होकर बंगाल से इंग्लैण्ड तक की यात्रा (1797)- लेखक जॉर्ज फॉरेस्ट
  • मैसूर साम्राज्य का इतिहास (1801)- लेखक जे. मिशेंड
  • हिन्दुस्तानियों की पोशाकें (1804)- लेखक बाल्ट सॉल्विन्स , जावा का इतिहास (1817)- लेखक टी.एस.राफेल्सत
  • मुगल साम्राज्य के ऐतिहासिक खंड- लेखक मोरा-हेज तथा 1825 के हिन्दुस्तान में अंग्रेजी सरोकार (1825)- लेखक रॉबर्ट ओर्मे
  • अंग्रेजी भारत का इतिहास (1826)- लेखक जेम्स मिल्स
  • पूर्वी परिदृश्या या भारत की झांकी (1834 से 1839 तक 6 खंडों में) लेखक- होबार्ट कोंते,बनारस (1905)- लेखक ई.बी.हावेल
  • पोर्टफोलियो ऑफ इलस्ट्रेशंस ऑफ सिंध टाइल्से (1906)- लेखक हेनरी कजिन्स
  • पश्चिमोत्तर  भारत एवं दक्षिणी-पूर्वी भारत का पुरातात्विक सर्वेक्षण (1937)- लेखक ऑरेल स्टीन
  • एलोरा गुफा मंदिर (1972)-लेखक डॉ. जेम्स्

इ.गाँ.रा.क.के. में इलस्ट्रेटेड दुर्लभ पुस्तकों का वर्णनात्मक सूचीपत्र