भारतीय भाषा दिवस – 2025 भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं सांस्कृतिक चेतना का राष्ट्रीय आयोजन

Date: 15/12/2025
Time: All Day
Venue: डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, जनपथ , नई दिल्ली


भारतीय भाषाओं की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और बौद्धिक विरासत को समर्पित ‘भारतीय भाषा दिवस–2025’ का आयोजन दिनांक 15 दिसंबर, 2025 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र तथा हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी के संयुक्त तत्त्वावधान में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली के भीम सभागार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।