Date: 30/09/2026
Time: 11:00 पूर्वाह्न - 1:30 अपराह्न
Venue: Umang Conference Hall. 4th floor. IGNCA, Janpath Building, Janpath, New Delhi
भारत विद्या प्रयोजना (भा.वि.प्र.), इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (इं.गाँ.रा.क.कें.) तथा राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (रा.सां.मा.मि.) का सिन्धु सरस्वती प्रकोष्ठ, शहीद भगत सिंह सायंकालीन महाविद्यालय के इतिहास विभाग के सहयोग से “सिन्धु सरस्वती सभ्यता: साक्ष्य, संवाद एवं निरंतरता” विषय पर एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। सम्मेलन में पुरातत्त्व, इतिहास, अभिलेखविद्या, पुरालिपिविज्ञान तथा संबद्ध विषयों के विद्वान एकत्रित होकर पुरातात्त्विक एवं भौतिक साक्ष्यों, निकटवर्ती क्षेत्रों के साथ सभ्यता के संपर्क एवं संवादों तथा भारतीय उपमहाद्वीप और उससे परे इसकी संभावित सभ्यतागत निरंतरताओं का अध्ययन एवं विमर्श करेंगे।



