Rajbhasha
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र का राजभाषा अनुभाग राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और विकास में अग्रणी भूमिका निभाता है। अनुभाग का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के व्यापक प्रयोग को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्र की सांस्कृतिक और भाषाई धरोहर को सशक्त करना है। भाषा की सेवा में समर्पित अधिकारीगण भाषा-नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ-साथ हिंदी की विविध विधाओं में नए मानदंड स्थापित करने का प्रयास करते हैं। अनुभाग निरंतर प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को हिंदी में दक्ष बनाकर राजकीय कार्यों को सरल व सुलभ बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। राजभाषा के प्रति हमारी यह निष्ठा भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण योगदान है।




