रामबाई टेकम – मध्य प्रदेश की गोंड कलाकार

पेंटिंग्स देखें

वीडियो क्लिप – राम बाई | दादरिया तथा गीत पर राम बाई | राम बाई और बहनों द्वारा कर्मा गीत

रामबाई टेकम को चित्रकारी करने के लिए अपने पति नर्मदा प्रसाद टेकम की पेंटिंग से प्रेरणा मिली। उन्‍होंने कागज पर कलाकृति शुरू की और धीरे-धीरे वह कैनवास की ओर मुड़ गईं।

उनकी पेंटिंग का मुख्य विषय जंगल में जानवरों के बीच होने वाली गतिविधियाँ है। बचपन में वह अत्‍यंत शांत बैठा करती थीं  तथा सांपों के साथ पक्षियों के पारस्‍परिक प्रभाव तथा मेंढ़कों और पक्षियों को आपस में संवाद करते हुए देखा करती थीं। उनके गांव, सोनपुरी से उन्‍हें जरूरत के सभी चित्र मिलते हैं। यह गुनिया (पुजारी) हो सकता है जो गोंड जीवन या मासवासी देव का अभिन्‍न भाग है जिसकी प्रार्थना लोग शिकार पर जाने से पहले करते थे।

रामबाई ने अपने पति के साथ अपनी कृति की प्रदर्शनी करते हुए तथा चित्रकारी कार्यशालाएं आयोजित करते हुए देश के कई भागों की यात्रा की है।